PART - 1 - इकाई तीन - CH - 10 कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई तीन - CH - 10 कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन2 Marks
Question
निम्न के बारे में वर्णन करें : सूत्र युग्मन
✓
Answer
सूत्र युग्मन (Synapsis) - जाइगोटीन अवस्था में समजात गुणसूत्र (Homologous Chromosomes) एक - दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। समजात गुणसूत्रों के युग्मन (pairing) को सूत्र युग्मन/सिनैप्सिस (synpasis) कहते हैं। प्रत्येक जोड़े का एक गुणसूत्र मातृक व दूसरा पैतृक प्रकार का होता है। सूत्र युग्मन तीन प्रकार का होता है- (अ) प्रोसेन्ट्रिक (Procentric) - यदि युग्मन सेन्ट्रोमीयर से आरम्भ होकर दोनों सिरों की ओर जाता है तो इसे प्रोसेन्ट्रिक सिनैप्सिस कहते हैं। (ब) प्रोटर्मिनल (Proterminal) - यदि युग्मन, गुणसूत्रों के सिरों से आरम्भ होकर सेन्ट्रोमियर की ओर जाता है तो इसे प्रोटर्मिनल सिनैप्सिस कहते हैं। (स) रेन्डम (Random) - यदि युग्मन, गुणसूत्रों के किसी भी भाग से आरम्भ होता है तो इसे रेन्डम सिनैप्सिस कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.