Question
निम्नलिखित विषय पर चर्चा कीजिए : महात्मा गांधी और देशप्रेम

Answer

शिक्षक$-$ शौनक, हम गांधीजी को क्या कहकर उन्हें मान देते हैं?
शौनक$-$ गुरुजी, हम गांधीजी को 'बापू' और 'राष्ट्रपिता' कहकर उन्हें मान देते हैं।
शिक्षक$-$ शाबाश, परंतु उन्हें 'राष्ट्रपिता' क्यों कहते हैं?
सुनील$-$ गुरुजी, गांधीजी ने अपना सारा जीवन देश की सेवा में अर्पित कर दिया। उन्होंने अपने घर परिवार की चिंता नहीं की, केवल देश की चिंता की।
रमण$-$ उन्होंने कई सत्याग्रह किए और वे कई बार जेल गए। उन्होंने कई बार उपवास किए। देश को अंग्रेजों के शासन से आज़ाद कराने के लिए उन्होंने कोई भी प्रयत्न बाकी नहीं रखा। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा की। सचमुच, बापू महान देशप्रेमी थे।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free