अमूल की तरह ही, कर्नाटक से नंदिनी, दिल्ली-एनसीआर से मदर डेयरी, तमिलनाडु से आविन, आंध्र प्रदेश से विजया, नागालैंड से केवी, बिहार से सुधा, पंजाब से वेरका आदि जैसे ब्रांडों के तहत कई अन्य दूध सहकारी समितियां हैं। क्या आप अपने आसपास किसी एक सहकारी समिति का नाम बता सकते हैं जिसने किसानों, विकलांग व्यक्तियों और महिलाओं जैसे समूहों को एक साथ आने में मदद की हो और उनके जीवन में समृद्धि लाई हो?