Question
निष्पावन विधि को समझाइये।

Answer

निष्पावन विधि: किसी मिश्रण के अवयवों को वायु के झोकों से पृथक् करने की विधि 'निष्पावन' कहलाती है। इसका उपयोग भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् करने में किया जाता है। किसान प्रायः इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्नकणों से पृथक् करने के लिए करते हैं। इसमें हल्के कण हवा के साथ उड़कर दूर एकत्रित हो जाते हैं और भारी कण पृथक् होकर निष्पावन प्लेटफार्म के पास ही एकत्रित हो जाते हैं। अलग हुए भूसे आदि के हल्के कणों को पशुओं के चारे के साथ - साथ अन्य कई प्रयोजनों में काम में लिया जाता है। इस प्रकार इस विधि 1 में वायु के द्वारा मिश्रण के दोनों अवयवों को पृथक् कर लिया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

टिप्पणी कीजिए- (i) द्रव्यमान की इकाई/मात्रक (ii) आयतन की इकाई मात्रकः
कागज का पुनः चक्रण किस प्रकार किया जाता है? 
प्राचीन भारतीय उपमहाद्वीप में विभिन्न पात्रों ( बर्तनों) का निर्माण किस प्रकार किया जाता था? इन पात्रों (बर्तनों) के निर्माण का क्या प्रयोजन था?
भारी वर्षा का क्या परिणाम हो सकता है? समझाइए। 
तापमापी क्या होते हैं? सामान्यतः उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न तापमापियों के बारे में बताइए|
आप रमन के इस कथन के बारे में क्या सोचते हैं, "सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट हैं लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं है।" अपने उत्तर की जाँच करने के लिए किसी क्रियाकलाप की योजना का वर्णन करें।
प्रयोगशाला तापमापी से ताप मापने की सही विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
क्या प्रकृति में भी सूची छिद्र कैमरा होता है? उदाहरण देकर समझाइए। 
हिरण की कौनसी विशेषताएँ उसे अपने शिकारी से बचाती हैं? 
भारत के किन्हीं तीन राज्यों में स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली फसलों तथा उनसे बनने वाले पारंपरिक खाद्य पदार्थों के बारे में बताइए ।