नियन्त्रण — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियन्त्रण3 Marks
Question
नियन्त्रण की आवश्यकता बतलाइये।
✓
Answer
नियन्त्रण की आवश्यकता-वर्तमान वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के युग में वही प्रबन्ध एवं व्यवसाय सफलता प्राप्त कर सकता है जो अधिकतम कुशलता एवं प्रभावशीलता के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करे। इसके लिए आवश्यक है कि व्यवसाय न्यूनतम लागत पर अधिकतम उत्पादन करे तथा व्यवसाय की प्रत्येक गतिविधि पर अपना प्रभावी नियन्त्रण स्थापित करे। इसके लिए नियन्त्रण की आवश्यकता महसूस की जाती है। इसके साथ ही आज के इस गतिशील वातावरण में तीव्र गति से नित नये परिवर्तन होते रहते हैं। इन परिवर्तनों को अपनाये बिना कोई भी व्यवसाय सफल नहीं हो सकता है। इन परिवर्तनों को व्यवसाय में अपनाने तथा परिवर्तनों के अनुरूप अपने आपको ढालने के लिए भी नियन्त्रण की आवश्यकता होती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.