Question
नमक कहाँ से व कैसे प्राप्त होता है? समझाइए।

Answer

नमक समुद्री जल से प्राप्त होता है। समुद्री जल, पानी में घुले विभिन्न लवणों एवं अन्य पदार्थों का मिश्रण है। नमक प्राप्त करने के लिए समुद्र का जल उथले गड्ढों में रखा जाता है जहाँ यह धूप और हवा के संपर्क में आता है। कुछ दिनों में, जल पूरी तरह से वाष्पित हो जाता है और ठोस नमक शेष रह जाता है। फिर लवण के इस मिश्रण को शोधित कर साधारण नमक प्राप्त किया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free