Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8विज्ञानतारे एवं सौर परिवार2 Marks
Question
ओरॉयन तारामण्डल की विशेषताएँ लिखिए।
✓
Answer
ओरॉयन (Orion): यह तारामण्डल हमें सर्दियों में मध्यरात्रि में दिखाई देता है। यह आकाश में सर्वाधिक भव्य तारामण्डलों में गिना जाता है। इसमें सात अथवा आठ चमकीले तारे होते हैं। ओरॉयन को शिकारी भी कहते हैं। इसके तीन मध्य के तारे शिकारी की बेल्ट (पेटी) को निरूपित करते हैं। चार चमकीले तारे चतुर्भुज के रूप में व्यवस्थित दिखाई देते हैं। आकाश में सबसे अधिक चमकीला तारा सीरियस ओरॉयन के निकट होता है। इसकी स्थिति इसके मध्य के तारों से गुजरने वाली रेखा से जान सकते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.