राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ3 Marks
Question
पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख लाभ बताइए।
✓
Answer
पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं- यह अपेक्षाकृत सस्ता साधन है। पाइप लाइनों के निर्माण के पश्चात् इनके संचालन में व्यय बहुत कम होता है। इसमें ट्रकों या रेलों की भाँति सामान को उतारने-चढ़ाने की समस्या भी नहीं है। पाइप लाइनें ऊबड़-खाबड़ व दुर्गम मार्गों में भी बनाई जा सकती हैं। इस परिवहन में पम्पिंग में ऊर्जा की थोड़ी ही खपत होती है। समुद्री जल में भी पाइप लाइनें बिछाई जा सकती हैं। अपतटीय क्षेत्रों में कच्चा तेल पाइप लाइनों द्वारा ही स्थल तक आता है। पाइप लाइन परिवहन द्वारा तेल की आपूर्ति सुनिश्चित बनी रहती है। पाइप लाइन परिवहन में ट्रक एवं रेलों की तुलना में परिवहन बहुत कम समय में होता है। पाइप लाइनों द्वारा तेल का परिवहन प्रदूषणरहित ढंग से होता है। पाइप लाइनों द्वारा ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में बदलकर भी परिवहन किया जा सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.