Question
पात्र का परिचय दीजिए: सानिया मिर्जा

Answer

सानिया मिर्जा भारत की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं। इनका जन्म $15$ नवंबर, $1986$ को मुंबई में हुआ था। ये हैदराबाद की रहनेवाली हैं। इन्होंने $6$ वर्ष की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। कोच सी. जी. के. भूपति ने इन्हें टेनिस का प्रशिक्षण दिया। सन् $2005$ में ये अमेरिकन ओपन के ग्रांड स्लैम के चौथे राउंड तक पहुँचने में सफल रहीं। इन्होंने दुबई और हैदराबाद की कई चैम्पियनशिप जीतीं। भारत सरकार ने इन्हें 'अर्जुन पुरस्कार' देकर सम्मानित किया है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free