पोषक तत्व एवं उर्वरक — कृषि विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सकृषि विज्ञानपोषक तत्व एवं उर्वरक3 Marks
Question
पौधों में निकिल के कार्य/महत्व बताइये।
✓
Answer
पौधों में निकिल के कार्य/महत्व- (1) निकिल पौधों में नत्रजन उपापचय (Nitrogen metabolism) को नियमित करने वाले हाइड्रोजिनेज, मिथाइल रिडक्टेज एवं युरिएज किण्वकों (enzymes) की सक्रियता को बढ़ाने में सहायक होता है। (2) यह पौधों में दाना भरने (grain filling) और बीज की जीवन क्षमता (seed viability) के लिए आवश्यक होता है। (3) यह युरिएज एन्जाइम का धात्विक अवयव है। दलहनी फसलों के लिए लाभदायक होता है। (4) यह पौधों द्वारा लोहा के अवशोषण के लिए आवश्यक है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.