PART - 2 - इकाई पाँच - CH - 17 गमन एवं संचलन — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 2 - इकाई पाँच - CH - 17 गमन एवं संचलन2 Marks
Question
पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा स्त्रोत क्या है?
✓
Answer
पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा स्त्रोत- पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा ATP के द्वारा प्राप्त होती है। संकुचन के दौरान क्रिएटिन फॉस्फेट की सहायता से उत्पन्न ADP का पुनः ATP में परिवर्तन हो जाता है। पेशी में ATP का निर्माण संचित ग्लाइकोजन व प्राप्त होने वाले ग्लूकोज एवं वसीय अम्लों के ऑक्सीकरण द्वारा होता है। लाल पेशियों में मायोग्लोबिन ऑक्सीजन का भण्डारण करती है जो ATP के निर्माण में काम आती है। अनॉक्सी अवस्था में अधिक समय तक संकुचन के कारण पेशी में लैक्टिक अम्ल संचित होने लगता है जिसके कारण पेशी में दर्द होने लगता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.