ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल — रसायन विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सरसायन विज्ञानऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल2 Marks
Question
पिनेकॉल अपचयन पर टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
पिनेकॉल अपचयन - यह अभिक्रिया मुख्यतः ऐसीटोन के लिए होती है। ऐसीटोन का अपचयन मैग्नीशियम अमलगम (Mg/Hg) द्वारा बेन्जीन में कराने पर पहले एक संकुल बनता है जिसके जल अपघटन से पिनेकॉल प्राप्त होता है। इसी कारण इसे पिनेकॉल अपचयन कहते हैं। इस अभिक्रिया में ऐसीटोन के दो अणु प्रयुक्त होते हैं, अतः इसे द्विअणुक अपचयन भी कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.