Question
प्राकृतिक वनस्पति के वितरण का वर्णन कीजिये।

Answer

विश्व में प्राकृतिक वनस्पति का वितरण तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करता है। इन्हीं कारकों पर वनस्पति की वृद्धि निर्भर करती है। इस आधार पर विश्व की वनस्पति के मुख्य प्रकारों को निम्न चार वर्गों में रखा जा सकता है-
वन-भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में विशाल वृक्ष उग सकते हैं। इस प्रकार वन प्रचुर जल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। जैसे-जैसे आर्द्रता कम होती है वैसे-वैसे वृक्षों का आकार और उनकी सघनता कम हो जाती है।
घास स्थल-सामान्य वर्षा वाले क्षेत्रों में छोटे आकार वाले वृक्ष और घास उगती है जिससे विश्व के घास स्थलों का निर्माण होता है।
गुल्म-कम वर्षा वाले शुष्क प्रदेशों में कँटीली झाड़ियाँ एवं गुल्म उगते हैं। इस प्रकार के क्षेत्रों में पौधों की जड़ें गहरी होती हैं। वाष्पोत्सर्जन से होने वाली आर्द्रता की हानि को घटाने के लिए इन पेड़ों की पत्तियाँ काँटेदार और मोमी सतह वाली होती हैं।
टुंड्रा वनस्पति-यह शीत ध्रुवीय प्रदेशों में पाई जाती है। टुंड्रा वनस्पति में मॉस और लाइकेन सम्मिलित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

वनों में हमें निम्न में से कौनसा उत्पाद प्राप्त होता है-
कौनसे ग्रह को 'जल ग्रह' कहते हैं? 
भूमि का उपयोग निम्न में से किस कार्य हेतु किया जाता है-
वन एवं वन्य जीवों के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए तथा प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन के संरक्षण को स्पष्ट कीजिए। 
प्राकृतिक संसाधन के रूप में भूमि के उपयोग को स्पष्ट कीजिए। भूमि के संरक्षण की आवश्यकता एवं तरीकों को स्पष्ट कीजिए।
जल उपलब्धता की समस्या को स्पष्ट करते हुए जल संसाधनों के संरक्षण के उपायों को स्पष्ट कीजिए। 
मृदा से आप क्या समझते हैं? मृदा के निम्नीकरण को रोकने तथा संरक्षण के उपायों को स्पष्ट कीजिए। 
पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर भूमि है-
प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन के संरक्षण हेतु निम्न में से क्या उपाय किया गया है? 
चट्टान, मलबे, मृदा आदि का ढालों से नीचे की ओर वृहद् संचलन क्या कहलाता है?