Question
प्राकृतिक वनस्पति के वितरण का वर्णन कीजिये।

Answer

विश्व में प्राकृतिक वनस्पति का वितरण तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करता है। इन्हीं कारकों पर वनस्पति की वृद्धि निर्भर करती है। इस आधार पर विश्व की वनस्पति के मुख्य प्रकारों को निम्न चार वर्गों में रखा जा सकता है-
वन-भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में विशाल वृक्ष उग सकते हैं। इस प्रकार वन प्रचुर जल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। जैसे-जैसे आर्द्रता कम होती है वैसे-वैसे वृक्षों का आकार और उनकी सघनता कम हो जाती है।
घास स्थल-सामान्य वर्षा वाले क्षेत्रों में छोटे आकार वाले वृक्ष और घास उगती है जिससे विश्व के घास स्थलों का निर्माण होता है।
गुल्म-कम वर्षा वाले शुष्क प्रदेशों में कँटीली झाड़ियाँ एवं गुल्म उगते हैं। इस प्रकार के क्षेत्रों में पौधों की जड़ें गहरी होती हैं। वाष्पोत्सर्जन से होने वाली आर्द्रता की हानि को घटाने के लिए इन पेड़ों की पत्तियाँ काँटेदार और मोमी सतह वाली होती हैं।
टुंड्रा वनस्पति-यह शीत ध्रुवीय प्रदेशों में पाई जाती है। टुंड्रा वनस्पति में मॉस और लाइकेन सम्मिलित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यकृत पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
 वायु तथा जल के द्वारा ऊपरी मृदा का क्षरण होता है उसे मृदा ............ कहा जाता है। 
केवल एक सेंटीमीटर मृदा को बनने में .......... वर्ष लगते हैं। 
 मॉस और लाइकेन घास स्थलों पर पाई जाती है। 
कम्पनी की विलय नीति का सिद्धान्त क्या था? अवध के विलय के लिए कम्पनी ने क्या तर्क दिया? 
स्वांगीकरण' की प्रक्रिया आहारनाल के किस भाग में होती है? 
कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोस का विघटन ऑक्सीजन की सहायता से ................ एवं ............... में हो जाता है और ऊर्जा मुक्त होती है। 
 सभी जीवित जातियाँ जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से परस्पर संबंधित और निर्भर रहती हैं, इस जीवन आधारित तंत्र को ........... कहते हैं। 
कभी - कभी जब हम जल्दी - जल्दी खाते हैं, अथवा खाते समय बात करते हैं, तो हमें हिचकी क्यों आ जाती है? 
कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोस का विघटन ऑक्सीजन की सहायता से ................ एवं ............... में हो जाता है और ऊर्जा मुक्त होती है।