Question
परिवहन संबंधी समस्या (Transportation Problem) P और Q दो स्थानों पर दो कारखाने स्थापित हैं। इन स्थानों से सामान A, B और C पर स्थित तीन डिपो में भेजे जाते हैं। इन डिपो की साप्ताहिक आवश्यकता क्रमशः 5, 5 और 4 सामान की नग हैं, जब कि P और Q की स्थापित कारखानों की उत्पादन क्षमता 8 और 6 नग हैं।
प्रति नग परिवहन व्यय निम्न सारणीबद्ध है:

से/को मूल्य (₹ में)
A B C
P 160 100 150
Q 100 120 100

प्रत्येक कारखाने से कितने नग सामान प्रत्येक डिपो को भेजा जाए जिससे परिवहन व्यय न्यूनतम हो? न्यूनतम परिवहन व्यय क्या होगा।

Answer

आकृति द्वारा इस समस्या को निम्नलिखित रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

माना कि माल के x नगों और y नगों को कारखाना P से क्रमशः A और B डिपो को भेजा गया। तब (8 - x - y) नगों को C डिपो तक भेजा जाएगा
अतः x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 और 8 - x - y $\geq$ 0
अर्थात् x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 और x + y $\leq$ 8
अब डिपो A पर सामान की साप्ताहिक आवश्यकता 5 नग है। क्योंकि P कारखाने से x नग डिपो A को भेजे जा चुके हैं इसलिए कारखाने Q से (5 - x) नग, डिपो A को भेजे जाएँगे। स्पष्टतः 5 - x $\geq$ 0, अर्थात् x $\leq$ 5 है।
इसी प्रकार (5 - y) और 6 - (5 - x + 5 - y) = x + y - 4 नग कारखाने Q से क्रमशः डिपो B और C को भेजे जाएँगे। अतः
5 - y $\geq$ 0, x + y - 4 $\geq$ 0
अर्थात् y $\leq$ 5, x + y $\geq$ 4
संपूर्ण परिवहन व्यय, जो Z द्वारा दिया गया है निम्न है:
Z = 160 x + 100 y + 100(5 - x) + 120(5 - y) + 100(x + y - 4) + 150(8 - x - y)
= 10(x -7y + 190)
इसलिए समस्या गणितीय रूप में निम्नलिखित रूप से व्यक्त की जा सकती है:
निम्न व्यवरोधों के अंतर्गत
x $\geq$ 0, y $\geq$ 0 ...(i)
x + y $\leq$ 8 ...(ii)
x $\leq$ 5 ...(iii)
y $\leq$ 5 ...(iv)
x + y $\geq$ 4 ...(v)
Z = 10(x - 7y + 190) का न्यूनतमीकरण कीजिए
व्यवरोधों (i) से (v) द्वारा निर्धारित छायांकित क्षेत्र ABCDEF सुसंगत क्षेत्र है (आकृति)

अवलोकन कीजिए कि सुसंगत क्षेत्र परिबद्ध है। सुसंगत क्षेत्र के कोनीय बिंदुओं के निर्देशांक (0, 4), (0, 5), (3, 5), (5, 3), (5, 0) और (4, 0) हैं। हम इन बिंदुओं पर Z का मान ज्ञात करते हैं:

कोनीय बिंदु Z = 10(x - 7y + 190)
(0, 4) 1620
(0, 5) 1550 $\leftarrow$ न्यूनतम
(3, 5) 1580
(5, 3) 1740
(5, 0) 1950
(4, 0) 1940

सारणी से ज्ञात होता है कि बिंदु (0, 5) पर Z का न्यूनतम मान 1550 है।
अतः इष्टतम परिवहन स्थिति के अनुसार कारखाना P से 5, 0 और 3 नग और कारखाने Q से क्रमशः डिपो A, B और C तक 5,0 और 1 नग भेजा जाएगा। इसी स्थिति के संगत न्यूनतम परिवहन व्यय ₹1550 होगा।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

दर्शाइए कि अवकल समीकरण $\frac{d y}{d x}+\frac{y^{2}+y+1}{x^{2}+x+1}=0$ का व्यापक हल (x + y + 1) = A(1 - x - y - 2xy) है, जिसमें A एक प्राचल है।
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{x^{3}+x+1}{x^{2}-1}$
समतल $\vec{r} \cdot(6 \hat{i}-3 \hat{j}-2 \hat{k})$ + 1 = 0 पर मूल बिंदु से डाले गए लंब इकाई सदिश की दिक्-कोसाइन ज्ञात कीजिए।
योगों की सीमा के रूप में $\int_{2}^{3} x^{2} d x$ निश्चित समाकलन का मान ज्ञात कीजिए।
वक्रों $(x - 1)^2+ y^2= 1$ एवं $x^2+ y^2= 1$ से घिरे क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
यदि $x^3+y^3=t-\frac{1}{t}$ तथा $x^6+y^6=t^2+\frac{1}{t^2}$ तो सिद्ध कीजिये : $x^4 y^2 \frac{d y}{d x}=1$
मान लीजिए A = $\left[\begin{array}{ccc} 1 & -2 & 1 \\ -2 & 3 & 1 \\ 1 & 1 & 5 \end{array}\right]$हो तो सत्यापित कीजिए कि $(A^{-1})^{-1}= A$
$\frac{d y}{d x}$ का मान ज्ञात कीजिये-
(a) $\sqrt{x^2+y^2}=\log _e\left(x^2-y^2\right)$
(b) $y=x^{x^x \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \infty}$
(c) $x y \log (x+y)=1$
योगों की सीमा के रूप में $\int_{0}^{4}(x + e^{2x}) dx$ के निश्चित समाकलन का मान ज्ञात कीजिए।
रेखाओं $\frac{x+1}{7}=\frac{y+1}{-6}=\frac{z+1}{1}$ और $\frac{x-3}{1}=\frac{y-5}{-2}=\frac{z-7}{1}$ के बीच की न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए।