Question
पर्पटी कितने प्रकार की होती है? समझाइए।

Answer

पर्पटी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। ये हैं-
(1) सिऐल और (2) सिमै। यथा-
(1) सिऐल-यह महाद्वीपीय पर्पटी होती है। इसकी मोटाई 35 किलोमीटर होती है। यह मुख्य रूप से सिलिका एवं ऐलुमिना जैसे खनिजों से बनी होती है। इन दोनों के प्रथम अक्षरों से सिऐल बनता है। इसलिए इसे सिऐल कहा जाता है।
(2) सिमै-यह महासागरीय पर्पटी है जो केवल 5 किमी. तक मोटी है। यह मुख्यतः सिलिका एवं मैग्नीशियम से बनी होती हैं। इसलिए इसे सिमै (सि-सिलिका तथा मै- मैग्नीशियम) कहा जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free