नियुक्तिकरण — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियुक्तिकरण3 Marks
Question
प्रशिक्षण एवं विकास को परिभाषित कीजिए।
✓
Answer
प्रशिक्षण-कोई भी ऐसी प्रक्रिया जिसके द्वारा कर्मचारियों के कौशल, क्षमता तथा योग्यता को बढ़ाया जाता है जिससे वे अपने विशिष्ट कार्यों का बेहतर निष्पादन कर सकें। वस्तुतः यह नये कौशलों को सीखने की प्रक्रिया तथा अपने ज्ञान को प्रयोग में लाने की प्रक्रिया है। प्रशिक्षण कर्मचारियों के वर्तमान कार्यनिष्पादन में सुधार लाती है तथा उन्हें अन्य किसी भी नये कार्य के लिए तैयार करती है।
विकास-विकास से तात्पर्य सीखने के सुअवसरों के निर्माण से है जो कर्मचारियों के विकास में सहयोग देती है। विकास में न केवल उन क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है जो कार्य के निष्पादन में सुधार लाती हैं वरन् उन क्रियाओं को भी सम्मिलित किया जाता है जो उनके व्यक्तित्व का विकास करें, परिपक्वता तथा अपने सम्भावित कौशलों के अर्जन में भी सहायता करें । विकास के फलस्वरूप न केवल अच्छे कर्मचारी बनते हैं वरन् बेहतर पुरुष एवं महिला भी बनते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.