प्रथम विश्वयद्ध का रूसी साम्राज्य पर बुरा प्रभाव पड़ा। इसके प्रमुख प्रभाव निम्न रहे-
इस युद्ध में 1914 से 1916 के बीच जर्मनी तथा आस्ट्रिया में रूसी सेनाओं को भारी पराजय झेलनी पड़ी, जिससे रूसी साम्राज्य की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
1917 तक रूस के 70 लाख लोगों की मृत्यु युद्ध के कारण हो चुकी थी।
युद्ध के फलस्वरूप उद्योगों, फसलों, घरों की भारी तबाही हुई तथा 30 लाख लोग बेघर होकर शरणार्थी बन गये थे।
जवान तथा स्वस्थ लोगों को युद्ध में भेजा गया जिससे देश में मजदूरों की कमी हो गई।
ज्यादातर अनाज सैनिकों का पेट भरने के लिए मोर्चे पर भेजा जाने लगा। इससे रोटी तथा आटे की कमी पैदा हो गई।
इस प्रकार प्रथम विश्व युद्ध का रूसी साम्राज्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा।