व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री — सामाजिक अध्ययन कक्षा 6 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 6सामाजिक अध्ययनव्यापारी, राजा और तीर्थयात्री2 Marks
Question
पश्चिम की ओर रेशमी कपड़ों का प्रसार कैसे हुआ?
✓
Answer
रेशमी कपड़े का उत्पादन सर्वप्रथम चीन में हुआ और धीरे - धीरे यह पश्चिम की तरफ फैलता गया। कभी - कभी चीन के शासक ईरान और पश्चिमी एशिया के शासकों को उपहार के तौर पर रेशमी कपड़े भेजते थे। यहाँ से रेशम के बारे में जानकारी और भी पश्चिम की ओर फैल गई। लगभग 2000 साल पहले रोम के शासकों और धनी लोगों के बीच रेशमी कपड़े पहनना एक फैशन बन गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.