भारत का भौतिक स्वरूप — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभारत का भौतिक स्वरूप2 Marks
Question
पश्चिमी घाट का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
✓
Answer
पश्चिमी घाट का संक्षिप्त वर्णन निम्न प्रकार है-
पश्चिमी घाट दक्षिण के पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी तट के समानान्तर स्थित हैं।
इनकी ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।
पश्चिमी घाट में पर्वतीय वर्षा होती है।
पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है।
अनाईमुडी (2695 मी.) तथा डोडा बेटा (2633 मी.) इस घाट के ऊँचे शिखर हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.