Question
पूँजी संरचना से क्या तात्पर्य है?

Answer

पूँजी संरचना का अर्थ-पूँजी संरचना से आशय स्वामिगत तथा ग्रहीत निधि के मिश्रण से है। स्वामिगत निधि में समता अंश, पूर्वाधिकार अंश तथा संचय एवं आधिक्य अथवा प्रतिधारित उपार्जन सम्मिलित होते हैं। ग्रहीत निधि में ऋण, ऋण-पत्र, सार्वजनिक जमा आदि सम्मिलित होते हैं। इनको बैंक, अन्य वित्तीय संस्थाओं, ऋणपत्रधारियों एवं जनता से उधार लिया जा सकता है।
व्यवसाय की पूँजी संरचना लाभदायकता तथा वित्तीय जोखिम दोनों को प्रभावित करती है। पूँजी संरचना सर्वोत्तम तब कहलाती है जबकि ऋण तथा समता का अनुपात ऐसा हो जिसके कारण समता अंशों के मूल्य में वृद्धि होती हो। अन्य शब्दों में, पूँजी संरचना से सम्बन्धित सभी निर्णय ऐसे हों जिससे अंशधारियों की पूँजी में वृद्धि हो।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

वैज्ञानिक प्रबन्ध की किन्हीं दो तकनीकों को समझाइये।
वित्तीय बाजारों के वर्गीकरण को चित्र के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
अभिप्रेरणा के प्रमुख उद्देश्य बतलाइये। 
"नियोजन प्रबन्ध का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है।" समझाइये।
पर्यवेक्षण की प्रमुख विशेषताओं को बतलाइये।
हेनरी फेयोल के 'आदेश की एकता' एवं 'निर्देश की एकता' के सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए।
कोई तीन कारण देते हुए समझाइये कि संगठन को प्रबन्ध का एक महत्त्वपूर्ण कार्य क्यों समझा जाता है ?
क्या आप यह सोचते हैं कि बदलते पर्यावरण में नियोजन कार्य कर सकता है ?
संकट बिन्दु नियन्त्रण तथा अपवाद द्वारा प्रबन्ध के लाभ गिनाइये।।
"केवल अभिप्रेरण के द्वारा ही प्रबन्धक अपने अधीनस्थों को संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।" इस कथन के सन्दर्भ में अभिप्रेरण के महत्त्व के चार बिन्दु समझाइये।