जो सर्वनाम शब्द वक्ता (बोलने वाले), श्रोता (सुनने वाले) या किसी अन्य व्यक्ति के बारे में प्रयोग में आते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं-
1. उत्तम पुरुष (बोलने वाला) जैसे मैं, हम, मैंने, हमने ।
2. मध्यम पुरुष (सुनने वाला) जैसे-तू, तुम, तुमने, आप।
3. अन्य पुरुष जैसे वह, वे, उसने, उन्होंने, उसका इत्यादि।