Question
राजनीतिक दलों में सुधार के सुझाव दीजिए।

Answer

राजनीतिक दलों में सुधार के सझाव
राजनीतिक दलों में सुधार के लिए अग्रलिखित सुझाव दिये जा सकते हैं-
(1) दलों में आंतरिक लोकतंत्र की स्थापना-राजनीतिक दलों के आंतरिक कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए कानून बनाया जाए। सभी दल अपने सदस्यों की सूची रखें; अपने संविधान का पालन करें; विवाद की स्थिति में एक स्वतंत्र प्राधिकारी को पंच बनाएँ तथा सबसे बड़े पदों के लिए खुला चुनाव कराएँ।
(2) महिलाओं को आरक्षण-राजनीतिक दल महिलाओं को लगभग एक-तिहाई अनुपात में टिकट अवश्य दें तथा दल के प्रमुख पदों पर भी महिलाओं के लिए आरक्षण हो।
(3) सरकार चुनाव का खर्च उठाये-चुनाव का खर्च सरकार उठाये। दलों को चुनाव लड़ने के लिए धन दे। पिछले चुनाव में मिले मतों के अनुपात में यह मदद दी जाए।
(4) अन्य उपाय-राजनीतिक दलों पर लोगों द्वारा दबाव बनाया जाए। यह दबाव वे चिट्ठियाँ लिखकर, प्रचार करके व आंदोलनों के जरिये बना सकते हैं। यह काम आम नागरिक, दबाव समूह, आंदोलन और मीडिया के माध्यम से कर सकते हैं। दूसरे, सुधार की इच्छा रखने वाले लोगों को स्वयं राजनीतिक दलों में शामिल होना चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

निम्न को स्पष्ट कीजिए-(1) प्राथमिक क्षेत्रक (2) द्वितीयक क्षेत्रक (3) तृतीयक क्षेत्रक।
"मुद्रण संस्कृति ने 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति की पृष्ठभूमि तैयार की।" इस कथन के पक्ष में कोई तीन बिन्दु लिखिए।
जल दुर्लभता का अर्थ एवं कारण बतलाइए।
आपके अनुसार औपचारिक तथा अनौपचारिक साख में कौनसी साख श्रेष्ठ है तथा क्यों?
लोकतंत्र में आर्थिक समानता की अवधारणा की विवेचना कीजिए।
शहरी गरीबों व अमीरों के ऋणों में औपचारिक व अनौपचारिक साख के योगदान की तुलना कीजिए। औपचारिक क्षेत्र के ऋणों के सृजन में भागीदारी बढ़ाने हेतु कोई दो सुझाव दीजिए।
लोकतंत्र को किस प्रकार राजनीतिक तौर पर सुधारा जा सकता है?
भारत में वन्य जीवन के ह्रास पर भौगोलिक निबंध लिखिये।
आपके अनुसार वस्तु विनिमय प्रणाली और मौद्रिक विनिमय प्रणाली में कौनसी प्रणाली श्रेष्ठ है और क्यों?
आन्दोलनकारी समूह क्या होते हैं? इसके प्रकारों के बारे में बताएँ।