संस्थाओं का कामकाज — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनसंस्थाओं का कामकाज3 Marks
Question
राजनीतिक संस्थाओं की आवश्यकता क्यों है?
✓
Answer
राजनीतिक संस्थाओं की आवश्यकता-
निर्णय लेने के लिए लोगों के हित सम्बन्धी निर्णय लेने हेतु प्रत्येक लोकतांत्रिक देश को राजनीतिक संस्थाओं की आवश्यकता होती है। ये संस्थाएँ जनहित के उद्देश्य से विभिन्न नीतियाँ व कार्यक्रम बनाती हैं।
निर्णयों को क्रियान्वित करने हेतु-लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए भी इन राजनीतिक संस्थाओं की आवश्यकता होती है।
झगड़े निपटारे हेतु-विभिन्न संस्थाओं के बीच, नागरिकों के बीच, नागरिकों व संस्थाओं के बीच विवादों को निपटाने के लिए भी राजनीतिक संस्थाओं की आवश्यकता होती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.