राष्ट्र-निर्माण तथा उसकी समस्याएँ — राजनीति विज्ञान कक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानराष्ट्र-निर्माण तथा उसकी समस्याएँ2 Marks
Question
राजतन्त्र एवं गणतन्त्र में क्या अन्तर है ?
✓
Answer
राजतन्त्र और गणतन्त्र शासन की दो भिन्न प्रणालियाँ हैं। राजतन्त्र में राष्ट्र का प्रमुख किसी राजवंश का सदस्य होने के कारण सत्ता प्राप्त करता है। उसका पद पैत्रिक होता है। गणतन्त्र में राष्ट्र के प्रमुख जनता के वोटों के आधार पर चुना जाता है तथा निश्चित समय के बाद उसे पुनः जनता का समर्थन प्राप्त करके ही पद प्राप्त हो सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.