राष्ट्रवाद — राजनीति विज्ञान कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानराष्ट्रवाद3 Marks
Question
राष्ट्रीय आत्म निर्णय के अधिकार से क्या आशय है?
✓
Answer
राष्ट्रीय आत्मनिर्णय-जब कोई सामाजिक समूह शेष सामाजिक समूहों से अलग राष्ट्र चाहता है। वह अपना शासन अपने आप करने और अपने भविष्य को तय करने का अधिकार चाहता है तो उसके इस अधिकार को ही आत्म-निर्णय का अधिकार कहते हैं। इसके दावे में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से यह मांग करता है कि उसके पृथक् राजनीतिक इकाई या राज्य के दर्जे को मान्यता और स्वीकार्यता दी जाये। प्रायः राष्ट्रीय आत्म-निर्णय के अधिकार की मांग उन लोगों की ओर से की जाती है जो एक लम्बे समय से किसी निश्चित भू-भाग पर साथ-साथ रहते आए हों और जिनमें साझी पहचान का बोध हो। कुछ मामलों में आत्म-निर्णय के ऐसे दावे एक स्वतंत्र राज्य बनाने की इच्छा से जुड़े होते हैं। कुछ दावों का सम्बन्ध किसी समूह की संस्कृति की संरक्षा से होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.