Question
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में क्या कमियाँ थीं?

Answer

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की कमियाँ यह थीं कि इस मॉडल में इलेक्ट्रॉन के निश्चित कक्षाओं में नाभिक के चारों ओर निरंतर चक्कर लगाने का अनुमान नहीं लगाया गया था। कोई भी कण जब वृत्ताकार कक्षा में त्वरित गति करता है तो वह ऊर्जा का उत्सर्जन करता है। अतः चक्कर लगाते हुए इलेक्ट्रॉन में ऊर्जा का ह्यास होगा और अंततः वह नाभिक में गिर जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो परमाणु अत्यधिक अस्थायी होना चाहिए और बाद में पदार्थ अपने वास्तविक रूप में विद्यमान नहीं रह पाएगा।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उपकला ऊतकों के विभिन्न प्रकारों की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए। उपकला ऊतक के कई तरह के चित्र भी बनाइए।
गति के दूसरे नियम का उपयोग करके बल तथा त्वरण के बीच संबंध व्युत्पन्न कीजिए। $10\ g$ द्रव्यमान की $10^3 ms^{-1}$ चाल से गतिमान कोई गोली किसी रेत के बोरे से टकराकर उसमें $5\ cm$ तक धंस जाती है। परिकलित कीजिए-
  1. रेत द्वारा गोली पर लगाया गया अवरोधी बल
  2. गोली को विराम में आने में लगा समय
गीगर और मार्सडेन के सोने की पन्नी वाले प्रयोग में, जिसने रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की राह दिखाई $~1.00 \%$ $\alpha$-कण $50^\circ $ से अधिक कोणों पर विक्षेपित होते पाए गए। यदि सोने की पन्नी पर एक मोल $\alpha$-कणों की बौछार की गई, तो $50^\circ $ से कम के कोणों पर विक्षेपित हुए $\alpha$-कणों की संख्या परिकलित कीजिए।
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक। समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।
संक्षिप्त में बताइए कि क्या होता है जब रियो (Rheo) की पत्तियों को पहले जल में उबालते हैं और फिर चीनी की चाशनी की एक बूँद इसके ऊपर रखते हैं?
गति के दूसरे नियम का उपयोग करके बल का मात्रक व्युत्पन्न कीजिए। $5\ N$ का कोई बल द्रव्यमान $m_1$ पर कार्य करके उसमें $8\ ms^{-2}$ का त्वरण तथा द्रव्यमान $m_2$ पर कार्य करके उसमें $24\ m\ s^{-2}$ का त्वरण उत्पन्न करता है। यदि दोनों द्रव्यमानों को बाँध दें, तो यही बल कितना त्वरण उत्पन्न करेगा?
निम्नलिखित प्रकरणों को दो पृथक आरेखों द्वारा ग्राफीय रूप में निरूपित कीजिए
  1. दो ध्वनि तंरगें जिनके आयाम समान परंतु आवृत्तियाँ भिन्न हों
  2. दो ध्वनि तंरगें जिनकी आवृत्तियाँ समान परंतु आयाम भिन्न हों
  3. दो ध्वनि तरंगें जिनके आयाम एवं तरंगदैर्घ्य दोनों भिन्न हों
ध्वनि की चाल, इसकी तरंगदैर्घ्य एवं आवृत्ति में संबंध स्थापित कीजिए। यदि ध्वनि का वायु में वेग $340 ms^{-1}$ हो, तो
  1. 256 Hz आवृत्ति के लिए तरंगदैर्घ्य, तथा
  2. 0.85 m तरंगदैर्घ्य के लिए आवृत्ति परिकलित कीजिए।
अच्छे सम्मेलन कक्षों अथवा कंसर्ट हॉलों की छत तथा मंच के पीछे की दीवारें वक्राकार क्यों बनाई जाती हैं?
एक तत्व X की द्रव्यमान संख्या 4 और परमाणु क्रमांक 2 है। इस तत्व की संयोजकता लिखिए।