Question
रेशम मार्ग का महत्त्व बताइए।

Answer

रेशम मार्ग का महत्त्व आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान–रेशम मार्ग से पश्चिम को भेजे जाने वाले चीनी रेशम का बड़ा महत्व था। रेशम मार्ग भूमि या समुद्र से होकर गुजरने वाले मार्ग थे जो एशिया के विशाल क्षेत्रों एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ते थे। रेशम मार्ग से चीनी रेशम तथा पोटरी तथा भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया के कपड़े व मसाले विश्व के दूसरे भागों में पहुँचते थे। वापसी में सोना-चाँदी जैसी बहुमूल्य धातुएँ यूरोप से एशिया पहुँचती थीं। व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, दोनों प्रक्रियाएँ साथ-साथ चलती थीं। इस्लाम धर्म के प्रचारक भी रेशम मार्ग से विश्व के अन्य देशों में गए। इससे पहले बौद्ध धर्म का रेशम मार्ग के द्वारा ही अनेक स्थानों पर प्रसार हुआ था।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

छिपी बेरोजगारी से क्या अभिप्राय है? इसे कम करने के लिए कोई दो सुझाव दीजिए।
भारत में राजनीतिक दलों के सम्बन्ध में चुनाव आयोग की क्या भूमिका है?
अफ्रीका में वेतन पर मजदूरों की भर्ती करके और उन्हें अपने पास रोके रखने के लिए यूरोपीय लोगों द्वारा अपनाये गए हथकंडों का वर्णन कीजिए।
'पूना पैक्ट' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
भूदान तथा ग्रामदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
राष्ट्रीय संसाधन क्या होते हैं? समझाइए।
इतिहास के हर दौर में मानव समाज एक-दूसरे के ज्यादा नजदीक आते गए हैं। स्पष्ट कीजिए। 
भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण के किन्हीं तीन प्रभावों का वर्णन कीजिए।
"विक्टोरियाकालीन ब्रिटेन में कुलीन और पूँजीपति वर्ग द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं को पसंद किया जाता था।" स्पष्ट कीजिए।
वर्षा जल संग्रहण हेतु बनाये जाने वाले 'टांका' की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।