रतनजोत का पौधा एक महत्त्वपूर्ण औषधीय पादप है। इसमें कैंसर प्रतिरोधक क्षमता का तत्त्व पाया जाता है। अतः कैंसर सम्बन्धी औषधियों में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त बीजों द्वारा प्राप्त तेल का उपयोग दाद, खुजली, गठिया, लकवा आदि बीमारियों में किया जाता है। इसके पत्तों के रस का उपयोग बवासीर तथा उदर सम्बन्धी रोगों में किया जाता है।