Question
रुधिर दाब एवं नब्ज या नाड़ी (pulse) को समझाइए।

Answer

प्रकुंचन (हृदय के संकुचन) के दौरान निलय संकुचित हो जाते हैं और रक्त को बलपूर्वक धमनियों में प्रवाहित कर देते हैं और ये धमनियाँ रुधिर को सारे शरीर में ले जाती हैं। धमनियों में प्रवाहित हो रहा रुधिर उनकी प्रत्यास्थ भित्तियों पर दबाव डालता है। इसी दबाव को रुधिर दाब (Blood Pressure) कहते हैं।
निलयों के संकुचन के समय रुधिर दाब अधिक ऊँचा होता है और उसे प्रकुंचनी दाब (Systolic pressure) कहते हैं। निलयों में जब शिथिलन होता है तब यह दाब घट जाता है। इस अपेक्षा निम्न दाब को अनुशिथिलनी दाब (diastolic pressure) कहते हैं। रुधिर दाब को मापने वाले यंत्र को स्फिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer) कहते हैं।
रुधिर दाब के पठनांक 120/80 का अर्थ है कि व्यक्ति का प्रकुंचनी दाब 120 mm पारा तथा अनुशिथिलनी दाब 80 mm पारा है। एक स्वस्थ वयस्क का प्ररूपी पठनांक 120/80 mm पारा होता है।
अनुशिथिलनी तथा प्रकुंचनी दाबों का अन्तर कलाई पर धमनियों की धड़कन के रूप में महसूस किया जा सकता है। कलाई पर इस धड़कन को नब्ज या नाड़ी (Pulse) कहते हैं। कलाई पर एक स्थान के ऊपर महसूस की जाने वाली धड़कन (प्रकुंचन के कारण) की प्रति मिनट संख्या को नाड़ीदर कहते हैं। यह संख्या हृदय-स्पन्दों की संख्या के बराबर होती है। अर्थात् सामान्य वयस्क में लगभग 72 स्पंद प्रति मिनट ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पिनियल ग्रन्थि कहाँ स्थित होती है? इससे निकलने वाले हार्मोन के कार्यों का वर्णन कीजिए।
कार्य के आधार पर तन्त्रिकाओं के प्रकार बताइए।
क्रेब चक्र में बनने वाले अम्लों का नाम लिखिए। माइटोकॉन्ड्रिया में ए.टी.पी. संश्लेषण का नामांकित चित्र बनाइए।
समसूत्री एवं अर्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
जन्तु एवं पादप कोशिका के सूत्री विभाजन में कोई चार अन्तर लिखिए।
शिरा आलिन्द नोड व आलिन्द निलय नोड में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
प्रकाश अभिक्रिया में जल एक महत्त्वपूर्ण कारक है? समझाइए ।
अस्थियों के क्या कार्य हैं?
लाल पतन तथा एमरसन प्रभाव (Red drop and Emerson effect) से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
अभिवाही धमनिका व अपवाही धमनिका में कोई चार अन्तर लिखिए।