Question
ऋतुस्राव क्यों होता है?

Answer

यदि नारी शरीर में निषेचन नहीं हो, तो अंड कोशिका लगभग एक दिन तक जीवित रहती है। अंडाशय हर महीने एक अंड का मोचन करता है और निषेचित अंड की प्राप्ति हेतु गर्भाशय भी हर महीने तैयारी करता है और इसलिए यह अपनी अंतः भित्ति मांसल एवं स्पोंजी बना लेता है। यह अंड के निषेचन होने की अवस्था में उसके पोषण के लिए आवश्यक है। लेकिन अंड के मोचन के पश्चात निषेचन न हो तो इस अवस्था में इस पर्त की भी आवश्यकता नहीं रहती। इसलिए यह पर्त धीरे-धीरे टूट कर योनि मार्ग से रुधिर एवं म्यूकस के रूप में बाहर निकल जाती है। इस चक्र में लगभग एक मास का समय लगता है। इसे ऋतुस्राव अथवा रजोधर्म कहते हैं। इसकी अवधि लगभग 2 से 8 दिनों की होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

एकलिंगी पुष्प को परिभाषित कीजिए तथा इसके दो उदाहरण दीजिए।###एकलिंगी एवं उभयलिंगी पुष्प किसे कहते हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
ऐसे दो तरीके बताइए जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
आहारनाल का कौन-सा भाग वायु पथ तथा भोजन पथ दोनों का कार्य करता है?
छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति, प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है?
पित्त रस क्या है? पाचन में इसकी भूमिका समझाइए।
उन अभिलक्षणों का एक उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम दो स्पीशीज़ के विकासीय संबंध निर्धारण के लिए करते हैं?
एक तंत्रिका कोशिका के एक्सॉन की अन्तिम शाखाओं और दूसरी तंत्रिका के कोशिकाकाय अथवा डेंड्राइटों के बीच की सन्धि को क्या कहते हैं?
स्वयंपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है?
मनुष्य के आमाशय में श्लेष्मा की क्या भूमिका है?
वन संरक्षण हेतु कदम आवश्यक है?