रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना — रसायन विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सरसायन विज्ञानरासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना2 Marks
Question
σ अणु कक्षक तथा अणु कक्षक में विभेद कीजिए।
✓
Answer
द्विपरमाणुक अणुओं में आण्विक कक्षकों को σ (सिग्मा), (पाई) तथा 8 ( डेल्टा ) इत्यादि नाम दिया गया है। σ आण्विक कक्षक बन्ध की अक्ष के परित: (around ) सममित होते हैं जबकि ग आण्विक कक्षक सममित नहीं होते। उदाहरण दो नाभिकों पर केन्द्रित 1s कक्षकों के रैखिक संयोग से दो आण्विक कक्षक σ1s तथा σ*1s कक्षक बनते हैं। z-अक्ष को अन्तरनाभिकीय अक्ष मानकर दो परमाणुओं 2p2 कक्षकों के रैखिक संयोग से भी दो ० आण्विक कक्षक बनते हैं जिन्हें σ2p, तथा σ*(2p.) आण्विक कक्षक कहते हैं। 2px तथा 2py कक्षकों के अतिव्यापन से बने आण्विक कक्षकों में आण्विक तल के ऊपर धनात्मक लोब तथा नीचे ऋणात्मक लोब होने के कारण ये आबन्ध अक्ष के परित: (around ) सममित नहीं होते। इन्हें तथा ग आण्विक कक्षक कहते हैं। बन्धी आण्विक कक्षकों में अन्तरानाभिकीय अक्ष के ऊपर तथा नीचे इलेक्ट्रॉन घनत्व अधिकतम होता है जबकि विपरीत बन्धी आण्विक कक्षक में नाभिकों के मध्य एक नोड होता है जहाँ पर इलेक्ट्रॉन घनत्व शून्य होता है। 1s, 2p, तथा 2px परमाणु कक्षकों के संयोग से बन्धी तथा विपरीत बन्धी आण्विक कक्षकों के बनने को निम्न प्रकार दर्शाया जाता है
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.