लोकतंत्र और विविधता — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनलोकतंत्र और विविधता5 Marks
Question
सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के कारणों का विवेचन कीजिए।
✓
Answer
सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के प्रमुख कारण निम्न हैं- सामाजिक भेदभाव अधिकांशतः जन्म पर आधारित होता है। कोई व्यक्ति किसी खास समुदाय का सदस्य केवल इस आधार पर हो जाता है कि उसका जन्म उस समुदाय के किसी परिवार में हुआ होता है। जन्म पर आधारित सामाजिक भेदभाव प्रायः दैनिक जीवन में रोज देखने को मिलते हैं।
भारतीय समाज में वर्ण व्यवस्था सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति का प्रमुख कारण रही है। सामाजिक भेदभाव के एक प्रमुख रूप लैंगिक असमानता का प्रमुख आधार इन दोनों के बारे में प्रचलित रूढ़ छवियाँ तथा तयशुदा सामाजिक भूमिकाएँ हैं। जबकि इसके लिए जैविक बनावट को आधार बता दिया जाता है जो कि सही नहीं है। जाति व्यवस्था तथा जातिगत असमानताएँ भी सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति का कारण हैं। सामाजिक भेदभाव का यह कारण केवल भारत में ही देखने को मिलता है। धर्म पर आधारित विभाजन तथा एक धर्म को दूसर से श्रेष्ठ मानना भी सामाजिक भेदभाव को जन्म देता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.