Question
सामाजिक कीट से आप क्या समझते हैं?

Answer

मधुमक्खी एक सामाजिक कीट है। इसमें जाति व्यवस्था होती है। मधुमक्खी के छत्ते में तीन प्रकार की मधुमक्खियां पाई जाती हैं-
(i) रानी मक्खी (ii) नर ( ड्रोन) मक्खी (iii) श्रमिक ।
इनका सबका छत्ते में अलग-अलग कार्य होता है। रानी तथा नर मक्खी जननक्षम होती हैं, जबकि श्रमिक बंध्य होती हैं जो छत्ते में विभिन्न कार्यों को करती हैं। इनकी छत्ते में संख्या भी सबसे अधिक होती है। जब इस प्रकार कीटों में श्रम विभाजन होता है तो ऐसे कीटों को सामाजिक कीट कहते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free