Question
साम्य स्थिरांक के महत्वपूर्ण लक्षण बताइए।

Answer

साम्यावस्था स्थिरांक के महत्वपूर्ण लक्षण निम्न हैं-
(i) साम्यावस्था स्थिरांक का व्यंजक तभी उपयोगी होगा, जब अभिकारकों तथा उत्पादों की सांद्रता, साम्यावस्था पर स्थिर हो जाए।
(ii) साम्यावस्था-स्थिरांक का मान अभिकारकों एवं उत्पादों की प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर नहीं करता है।
(iii) प्रतीप अभिक्रिया का साम्यावस्था-स्थिरांक अग्र अभिक्रिया के साम्यावस्था-स्थिरांक का व्युत्क्रम होता है।
(iv) किसी अभिक्रिया का साम्यावस्था-स्थिरांक (K) उस संगत अभिक्रिया के साम्यावस्था स्थिरांक से संबंधित होता है जिसका समीकरण मूल अभिक्रिया के समीकरण में किसी छोटे पूर्णांक से गुणा या भाग देने पर प्राप्त होता है।
(v) साम्य स्थिरांक का मान एक संतुलित समीकरण द्वारा व्यक्त किसी रासायनिक अभिक्रिया के लिए निश्चित होता है अर्थात् यह अभिक्रिया की रससमीकरणमिति तथा अभिकारकों व उत्पादों की प्रकृति पर निर्भर करता है।
(vi) किसी अभिक्रिया के लिए साम्य स्थिरांक का मान निश्चित ताप पर स्थिर होता है अर्थात् यह ताप पर निर्भर करता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

PCl5 का अस्तित्व होता है जबकि NCI5 नहीं बनता है, क्यों
ऐसीटिक अम्ल का $p K_a$ तथा अमोनियम हाइड्रॉक्साइड का $p K_b$ क्रमशः 4.76 और 4.75 है। अमोनियम ऐसीटेट विलयन की $p H$ की गणना कीजिए।
बताइए कि निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में अभिकारकों एवं उत्पादों की सांद्रता सुप्रेक्ष्य होगी?
i. $Cl _2(g) \rightleftharpoons 2 Cl ( g ) ; K _{ c }=5 \times 10^{-39}$
ii. $Cl _2(g)+2 NO ( g ) \rightleftharpoons 2 NOCl ( g ) ; K _{ c }=3.7 \times 10^8$
iii. $Cl _2(g)+2 NO _2(g) \rightleftharpoons 2 NO _2 Cl (g) ; K _{ c }=1.8$
BF3 की ज्यामिति त्रिकोणीय होती है जबकि NH3 की पिरामिडी, क्यों? कारण बताइए।
मुक्त ऊर्जा परिवर्तन तथा साम्य स्थिरांक में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
एक एल्कीन, जिसके ओजोनी अपघटन से प्रोपेनॉल तथा पेन्टेन-3-ओन प्राप्त होते हैं, का संरचनात्मक सूत्र क्या है?
आयनन एन्थैल्पी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
  1. प्रत्येक उत्तरोत्तर इलेक्ट्रॉन से आयनन एन्थैल्पी बढ़ती है।
  2. क्रोड उत्कृष्ट गैस के विन्यास से जब इलेक्ट्रॉन को निकाला जाता है, तब आयनन एन्थैल्पी का मान अत्यधिक होता है।
  3. आयनन एन्थैल्पी के मान में अत्यधिक तीव्र वृद्धि संयोजकता इलेक्ट्रॉनों के विलोपन को व्यक्त करता है।
  4. कम n मानवाले कक्षकों से अधिक n मानवाले कक्षकों की तुलना में इलेक्ट्रॉनों को आसानी से निकाला जा सकता है।
कारण बताइए-
सांद्र $HNO _3$ का परिवहन ऐलुमिनियम के पात्र द्वारा किया जा सकता है।
स्पीशीज़ $H_2O$, $\mathrm{HCO}_{3}^{-}, \mathrm{HSO}_{4}^{-}$ तथा $NH_3$ ब्राँस्टेड अम्ल तथा क्षारक दोनों की भाँति व्यवहार करते हैं। प्रत्येक के संयुग्मी अम्ल तथा क्षारक बताइए।
मोलर ऊष्माधारिता तथा विशिष्ट ऊष्माधारिता की व्याख्या कीजिये ।