Question
सार्थक अंक क्या होते हैं? समझाइये।

Answer

किसी मापन के शुद्ध रूप से प्राप्त परिणाम में अर्थपूर्ण अंकों की संख्या को सार्थक अंक कहते हैं। अतः किसी मापन में सार्थक अंक उन अंकों की संख्या होती है जो निश्चितता के साथ ज्ञात हो तथा उनके साथ एक अनिश्चित अंक हो। उदाहरण- 11.2 ml में अंक 11 निश्चित तथा अंक 2 अनिश्चित है तथा अन्तिम अंक में ±1 की अनिश्चितता है। अतः 11.2 ml में 3 सार्थक अंक हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

CO के अणु की लूइस बिंदु संरचना लिखें।
क्या आप यह अपेक्षा करते हैं कि N, O तथा F के हाइड्रइडों के क्वथनांक उनके वर्ग के संगत सदस्यों के हाइड्राइडों से निम्न होते हैं? कारण बताइए।
निम्न साम्य के लिए $K_c$ क्या होगा, यदि साम्य पर प्रत्येक पदार्थ की सांद्रताएँ निम्नलिखित हों-
$\left[ O _2\right]=0.82 M$ एवं $\left[ SO _3\right]=1.90 M$
$2 \mathrm{SO}_{2}(\mathrm{g})+\mathrm{O}_{2}(\mathrm{~g}) \rightleftharpoons 2 \mathrm{SO}_{3}(\mathrm{~g})$
$CO _2$ अम्लीय होती है, इसकी व्याख्या कीजिए।
नाइट्रोजन, सल्फर तथा फॉस्फोरस के परीक्षण के लिए सोडियम के साथ कार्बनिक यौगिक का संगलन क्यों किया जाता है?

निम्नलिखित ब्राँस्टेड अम्लों के लिए संयुग्मी क्षारकों के सूत्र लिखिए-
$HF, H_2SO_4$ एवं $\mathrm{HCO}_{3}^{-}$
जल के शुद्धिकरण में क्लोरीन को प्रयोग में लाया जाता है। क्लोरीन की अधिकता हानिकारक होती है। सल्फर डाइऑक्साइड से अभिक्रिया करके इस अधिकता को दूर किया जाता है। जल में होने वाले इस अपचयोपचय परिवर्तन के लिए संतुलित समीकरण लिखिए।
कार्बन के $2 \times 10^8$ परमाणु एक कतार में व्यवस्थित हैं। यदि इस व्यवस्था की लम्बाई 2.4cm है, तो कार्बन परमाणु की त्रिज्या की गणना कीजिए।
निम्नलिखित से आप क्या समझते हैं?
  1. अक्रिय युग्म प्रभाव
  2. अपररूप
  3. शृंखलन
जब धातु X की क्रिया सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ की जाती है, तो श्वेत अवक्षेप (A) प्राप्त होता है, जो NaOH के आधिक्य में विलेय होकर विलेय संकुल (B) बनाता है। यौगिक
(A) तनु HCl में घुलकर यौगिक (C) बनाता है। यौगिक (A) को अधिक गर्म किए जाने पर यौगिक (D) बनता है, जो एक निष्कर्षित धातु के रूप में प्रयुक्त होता है। X, A, B, C तथा D को पहचानिए तथा इनकी पहचान के समर्थन में उपयुक्त समीकरण दीजिए।