Question
सार्वजनिक स्वास्थ्य से आप क्या समझते

Answer

सार्वजनिक स्वास्थ्य का तात्पर्य सरकारी क्षेत्रक अथवा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से है। इसके अन्तर्गत सरकार, स्वास्थ्य आधारिक संरचना जैसे अस्पताल, डॉक्टर, नर्सिंग कर्मचारी, चिकित्सा उपकरण, दवाइयों, जाँच सुविधाओं इत्यादि का विकास एवं विस्तार करती है। सरकार पर यह संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन में मिलावट, दवाइयाँ तथा जहरीले पदार्थ, चिकित्सा व्यवसाय, जन्म-मृत्यु सम्बन्धी आँकडे. मानसिक अक्षमता जैसे मुद्दों को निर्देशित एवं नियन्त्रित करे। यह सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य के अन्तर्गत आता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free