Question
सौंफ की अन्तरा कृषि पर टिप्पणी कीजिए।

Answer

सौंफ की फसल में बुआई के एक माह बाद जब पौधे 4-5 सेमी. ऊँचाई के हों तब पहली निराई-गुड़ाई कर देनी चाहिए। उस समय कतारों में पौधे के बीच की दूरी 25-30 सेमी. कर लेनी चाहिए। सौंफ में 3-4 निराई-गुड़ाई की आवश्यकता होती है, फूल आते समय या पूर्व में पौधों पर मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए। सौंफ में रासायनिक खरपतवार नियत्रंण हेतु बुआई के 1-2 दिन बाद पैंण्डिमिथाइलिन 1 किग्रा. प्रति हेक्टेयर की दर से 700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। इसके बाद 1-2 निराई-गुड़ाई कर समय-समय पर खरपतवार निकालते रहें।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free