PART - 1 - इकाई एक - CH - 2 जीव जगत का वर्गीकरण — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई एक - CH - 2 जीव जगत का वर्गीकरण2 Marks
Question
शैवालों की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
शैवालों की उपयोगिता निम्न प्रकार से है- (1) ये विटामिन A तथा B के भरपूर स्रोत हैं। (2) मछलियों के लिए भोजन प्रदान करते हैं। (3) अनेक समुद्री शैवाल आयोडीन, पोटैशियम तथा अन्य खनिजों के महत्त्वपूर्ण स्रोत होते हैं। (4) कुछ शैवाल वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं जिसके कारण वे पौधों के वास्ते प्राकृतिक उर्वरक का स्रोत होते हैं। (5) शैवालों का एक वर्ग (डायटम) अपनी दीवारों में सिलिका जमाता है। मृत्यु के बाद ये प्राणी जीवाश्म बन जाते हैं। इनके निक्षेप बड़ी मात्रा में फिल्टरों तथा भट्टियों के अस्तरों के बनाने में काम आते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.