Question
श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान ।(अनुच्छेद-लेखन)

Answer

प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसी प्रकार जीवन के दो पक्ष हैं – श्रद्धा और विज्ञान। हम बाल्यकाल से अपने बड़े-बुजुर्गों से जो कुछ सीखते हैं; उसके प्रति हमारे मन में श्रद्धा होती है। हमारी संस्कृति प्राचीन है। प्राचीन काल से कुछ मान्यताएँ, रीति-रिवाज, परंपराएँ चली आ रही हैं। अशिक्षा के कारण इसमें कुछ कुरीतियाँ भी समाविष्ट हो गई हैं।
आधुनिक समय विज्ञान का युग है। ऐसे में बहुत सारी परंपराएँ, मान्यताएँ एवं रीति-रिवाज आज अपना मूल्य खोती जा रही हैं। अत: जीवन में भक्ति, ज्ञान, श्रद्धा का महत्त्व तो है; लेकिन वह विज्ञान सम्मत ही होनी चाहिए।आज हमें अंधश्रद्धा का निर्मूलन कर सही ज्ञान की आवश्यकता है जो कि विज्ञान की कसौटियों पर खरा उतर सके।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

Image
‘कथनी मीठी खाँड़-सी’ इस विषय पर आधारित एक अनुच्छेद लिखिए।
‘बिन माँगे मोती मिले’ विषय पर आधारित एक अनुच्छेद लिखिए।
‘हम सब एक हैं।’ इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
“गाँव का विकास, देश का विकास” इस विषय पर दो मित्रों के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
“श्रद्धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान” विषय पर अपने विचार लिखिए।
‘यदि तुम सैनिक होते तो… ‘ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
किसी दुकानदार और ग्राहक के बीच होने वाला संवाद लिखिए और सुनाइए।
‘यदि तुम पशु-पक्षियों की बोलियाँ समझ पाते तो…’ विषय पर आधारित संवाद लिखिए।