CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्रसहसंबंध3 Marks
Question
सहसम्बन्ध किसका मापन करता है?
✓
Answer
सहसम्बन्ध चरों के बीच सम्बन्धों की गहनता एवं दिशा का अध्ययन एवं मापन करता है। सहसम्बन्ध सह-प्रसरण का मापन करता है न कि कार्यकारण सम्बन्ध का। सहसम्बन्ध को कार्य-कारण सम्बन्ध के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। दो चरों x और y के बीच सहसम्बन्ध की उपस्थिति का अर्थ है कि जब एक चर का मान किसी दिशा में बदलता है तो दूसरे चर का मान या तो उसी दिशा में बदलता है या उसकी विपरीत दिशा में बदलता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.