Question
"श्वेत प्रकाश सात वर्णों का मिश्रण है।" समझाइये। 

Answer

इन्द्रधनुष में तथा सूर्य के प्रकाश में सात वर्णलाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी होते हैं। ऐसे प्रकाश को श्वेत प्रकाश भी कहते हैं। श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं, इसे हम निम्न क्रियाकलाप द्वारा समझा सकते हैं।क्रियाकलाप:
  1. लगभग 10 cm व्यास की गत्ते की एक वृत्ताकार डिस्क लेते हैं। 
  2. इस डिस्क को सात खंडों में बाँटते हैं और चित्र 
  3. में दर्शाए अनुसार इन खंडों को इंद्रधनुष के सात रंगों (वर्णों) से  (चित्र a )। पेंट करते हैं। 
  4. अब डिस्क के केन्द्र पर एक छोटा छिद्र बनाते हैं। इस छिद्र की सहायता से डिस्क को एक बॉलपेन की रिफिल की नोक पर ढीले से लगाते हैं। 
  5. यह सुनिश्चित करते हैं कि डिस्क स्वतंत्रतापूर्वक घूर्णन कर रहा है या नहीं।
  6. अब डिस्क को दिन के समय घुमाते हैं। हम देखते हैं कि जब डिस्क तेजी से घूमती है, तब वर्ण आपस में मिल जाते हैं और डिस्क श्वेत सी प्रतीत होती है (चित्र b )। इस डिस्क (चित्र b) को सामान्यतः 'न्यूटन की डिस्क' कहते हैं।
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 15 प्रकाश 1

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

रक्त परिसंचरण तंत्र के विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए और परिसंचरण तंत्र का व्यवस्था चित्र बनाइए। 
स्पष्ट कीजिए कि उन्नत प्रौद्योगिकी आपदाओं से निपटने में सहायक सिद्ध हुई है। 
क्षुद्रांत्र में होने वाले अवशोषण एवं स्वांगीकरण के प्रक्रम को समझाइए
कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? लिखिए। 
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव को एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए। 
भौतिक परिवर्तन को किन्हीं दो क्रियाकलापों द्वारा समझाइए|
प्रकृति में पाए जाने वाले कुछ अम्ल और उनके प्राप्ति स्रोत लिखिए।
किन्हीं तीन प्राकृतिक सूचकों के विषय में लिखिए
मानव में पाचन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
क्या हम दूरी - समय ग्राफ से किसी वस्तु द्वारा किसी भी क्षण तय की गई दूरी ज्ञात कर सकते हैं? विस्तार से समझाइये।