Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानजीवों में श्वसन2 Marks
Question
श्वसन का क्या अर्थ है? समझाइये।
✓
Answer
श्वसन या साँस लेने का अर्थ है ऑक्सीजन से समृद्ध वायु को अंदर खींचना या ग्रहण करना और कार्बन डाई - ऑक्साइड से समृद्ध वायु को बाहर निकालना। ऑक्सीजन से समृद्ध वायु को शरीर के अन्दर लेना 'अन्तःश्वसन' और कार्बन डाई - ऑक्साइड से समृद्ध वायु को बाहर निकालना 'उच्छ्वसन' कहलाता है। यह एक सतत् प्रक्रम है, जो प्रत्येक जीव के जीवन में हर समय अर्थात् जीवनपर्यन्त होता रहता है। कोई व्यक्ति एक मिनट में जितनी बार श्वसन करता है, वह उसकी 'श्वसन दर' कहलाती है। अंतःश्वसन और उच्छ्वसन दोनों सदा साथ - साथ होते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.