Question
सिद्ध कीजिए कि $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Answer

सिद्ध कीजिए कि $\frac{1}{\sqrt{2}}$ अपरिमेय संख्या हैं।
इसके विपरीत मान लीजिए कि $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक परिमेय संख्या है।
हम किसी भी परिमेय संख्या को $\frac {p}{q}$ के रूप में व्यक्त कर सकते है जहाँ $p$ तथा $q $ दो पूर्णांक है और $q \neq 0$ है।
इसलिए,
$\frac{p}{q}=\frac{1}{\sqrt{2}}$
$p$ तथा $q$ को उभयनिष्ठ गुणनखंड से विभाजित करके $\frac{1}{\sqrt{2}}=\frac{a}{b}$ प्राप्त कर सकते है जहाँ $a$ और $b$ सहअभाज्य $($co-prime$)$ है।
अत: $\frac{1}{\sqrt{2}}=\frac{a}{b}$
$$या $b = a\sqrt{2}$
दोनों तरफ वर्ग करने पर
$b^2 = 2a^2$
या $a^2 = \frac{b^{2}}{2}$
यहाँ $2b^2$ को विभाजित करता है अत: $2, b$ को भी विभाजित करेगा। $...(1)$
अत: $b = 2c$ माना [क्योंकि a 5 द्वारा विभाजित होता है।]
$b^2= 2a^2$ में $b = 2c$ रखने पर
$\Rightarrow (2c)^2 = 2a^2$
$\Rightarrow 4c^2 = 2a^2$
$\Rightarrow 2c^2 = a^2$
$\Rightarrow c^2 = \frac{a^{2}}{2}$
यहाँ $2a^2$ को विभाजित करता है अत: $2a$ को भी विभाजित करेगा। $...(2)$
समीकरण $(1)$ तथा $(2)$ से हम पाते है कि $2a$ तथा $b$ दोनों को विभाजित करता है जिसमें $2$ एक उभयनिष्ठ गुणनखंड है।
इससे हमारी इस तथ्य का विरोधाभास प्राप्त होता है कि $a$ तथा $b$ में $1$ के अतिरिक्त कोई उभयनिष्ठ गुणनखंड नहीं है, क्योंकि हमने a तथा b को सह-अभाज्य प्राप्त किया था।
यह विरोधाभासी परिणाम हमारी गलत कल्पना से प्राप्त हुआ है,
अत: $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

द्विघात बहुपद $x^2- 2x - 8$ के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
$\angle A$ के अन्य सभी त्रिकोणमितीय अनुपातों को $\sec A$ के पदों में लिखिए।
निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा बनने वाले चतुर्भुज का प्रकार (यदि कोई है तो) बताइए तथा अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए: (4, 5), (7, 6), (4, 3), (1, 2)
भूमि से $60\ m$ की ऊँचाई पर एक पतंग उड़ रही है। पतंग में लगी डोरी को अस्थायी रूप से भूमि के एक बिंदु से बांध दिया गया है। भूमि के साथ डोरी का झुकाव $60^o$​​​​​​​ है। यह मानकर कि डोरी में कोई ढील नहीं है, डोरी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
आकृति में DE || AC और DF || AE है। सिद्ध कीजिए कि $\frac{BF}{FE} = \frac{BE}{EC}$ है।

निम्नलिखित सारणी किसी मोहल्ले के 25 परिवारों में भोजन पर हुए दैनिक व्यय को दर्शाती है:
दैनिक व्यय (रुपयों में) 100-150 150-200 200-250 250-300 300-350
परिवारों की संख्या 4 5 12 2 2
एक उपयुक्त विधि द्वारा भोजन पर हुआ माध्य व्यय ज्ञात कीजिए।
यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके दर्शाइए कि किसी धनात्मक पूर्णांक का घन $9m, 9m + 1$ या $9m + 8$ के रूप का होता है।
आकृति में CM और RN क्रमशः$\triangle$ABC और$\triangle$PQR की माध्यिकाएँ हैं। यदि$\triangle$ABC$\sim$ $\triangle$PQR है तो सिद्ध कीजिए कि-

  1. $\triangle$AMC$\sim$ $\triangle$PNR
  2. $\frac{{CM}}{{RN}}=\frac{{AB}}{{PQ}}$
  3. $\triangle$CMB$\sim$$\triangle$RNQ
बिंदुओं A(2, -2) और B(-7, 4) को जोड़ने वाले रेखाखंड को सम-त्रिभाजित करने वाले बिंदुओं के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
रशीद को जन्मदिन के उपहार के रूप में एक लट्ट् मिला, जिस पर रंग नहीं किया गया था। वह इस पर अपने मोमिया रंगों (Crayons) से रंग करना चाहता है। यह लट्टू एक शंकु के आकार का है जिसके ऊपर एक अर्धगोला अध्यारोपित है (देखिए आकृति)। लट्टू की पूरी ऊँचाई 5 cm है और इसका व्यास 3.5 cm है। उसके द्वारा रंग किया जाने वाला क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ($\pi=\frac{22}{7}$ लीजिए।)