Question
सिद्ध कीजिए कि f(x) = $ \frac{\log x}{x} $ द्वारा प्रदत्त फलन x = e पर उच्चतम है।

Answer

मान लीजिए f(x) = $ \frac{\log x}{x}$
x के सापेक्ष अवकलन करने पर,
f$^{\prime}$(x) = $\frac{x\left(\frac{1}{x}\right)-(\log x) \cdot 1}{x^{2}}$ = $\frac{1-\log x}{x^{2}}$
पुनः अवकलन करने पर,
f$^{\prime \prime}$(x) = $\frac{x^{2}\left(-\frac{1}{x}\right)-(1-\log x) 2 x}{\left(x^{2}\right)^{2}} $
= $\frac{-x-2 x+2 x \log x}{x^{4}}$ = $\frac{x(2 \log x-3)}{x^{4}}$ = $\frac{2 \log x-3}{x^{3}}$
उच्चतम मान के लिए f$^{\prime}$(x) = 0 रखने पर,
$\Rightarrow $ $ \frac{1-\log x}{x^{2}}$ = 0
$\Rightarrow $ log x = 1 $\Rightarrow $ x = e
x = e पर,
f$^{\prime \prime}$(e) = $\frac{2 \log e-3}{e^{3}}$ = $\frac{2 \cdot 1-3}{e^{3}}$ = $\frac{-1}{e^{3}}$ < 0
इसलिए द्वितीय अवकलन परीक्षण द्वारा x = e पर, f उच्चतम है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

$(\cos x)^y= (\cos y)^x$ में प्रदत्त फलनों के लिए $\frac{d y}{d x}$ ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित फलन का उच्चिष्ठ एवं निम्निष्ठ मान ज्ञात कीजिये- $2 x^3-15 x^2+36 x+10$
एक पारिवारिक चित्र में माता, पिता व पुत्र यादृच्छया खड़े हैं:
E: पुत्र एक सिरे पर खड़ा है F: पिता मध्य में खड़े हैं
$f(x) = x^2, x \in$ R से प्रदत्त फलन f के उच्चतम और निम्नतम मान, यदि कोई हों तो, ज्ञात कीजिए।
सारणिक के अवयवों के उपसारणिक सहखण्ड लिखिए: $\left|\begin{array}{ll} a & c \\ b & d \end{array}\right|$
एक कुटीर उद्योग निर्माता पैडेस्टल लैंप और लकड़ी के शेड बनाता है। प्रत्येक के निर्माण में एक रगड़ने/काटने और एक स्प्रेयर की आवश्यकता पड़ती है। एक लैंप के निर्माण में 2 घंटे रगड़ने/काटने और 3 घंटे स्प्रेयर की आवश्यकता होती है, जबकि एक शेड के निर्माण में 1 घंटा रगडने/काटने और 2 घंटे स्प्रेयर की आवश्यकता होती है। स्प्रेयर की मशीन प्रतिदिन अधिकतम 20 घंटे और रगड़ने/काटने की मशीन प्रतिदिन अधिकतम 12 घंटे के लिए उपलब्ध है। एक लैंप की बिक्री पर ₹5 और एक शेड की बिक्री पर ₹3 का लाभ होता है। यह मानते हुए कि सभी निर्मित लैंप और शेड बिक जाते है, तो बताइए वह निर्माण की प्रतिदिन कैसी योजना बनाए कि लाभ अधिकतम हो?
फलन का का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{1}{\sqrt{9-25 x^{2}}}$
अवकल समीकरण $x \frac{d y}{d x} + 2y = x^2$(x $\neq$ 0) का व्यापक हल ज्ञात कीजिए।
ऐसे दीर्घवृत्तों के कुल को निरूपित करने वाला अवकल समीकरण ज्ञात कीजिए जिनकी नाभियाँ x-अक्ष पर हैं तथा जिनका केंद्र मूल बिंदु है।
रेखाओं $\vec{r}=6 \hat{i}+2 \hat{j}+2 \hat{k}+\lambda(\hat{i}-2 \hat{j}+2 \hat{k})$ और $\vec{r}=-4 \hat{i}-\hat{k}+\mu(3 \hat{i}-2 \hat{j}-2 \hat{k})$ के बीच की न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए।