Question
सिद्ध कीजिए कि $ \sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Answer

इसके विपरीत मान लीजिए कि $\sqrt{5}$ एक परिमेय संख्या है।
हम किसी भी परिमेय संख्या को $\frac {p}{q}$ के रूप में व्यक्त कर सकते है जहाँ p तथा q दो पूर्णांक है और q $\neq$ 0 है।
इसलिए,
$\frac{p}{q}=\sqrt{5}$
यदि p तथा q को उभयनिष्ठ गुणनखंड से विभाजित करके $\sqrt{5}$ = $\frac{a}{b}$ प्राप्त कर सकते है जहाँ a और b सहअभाज्य (co-prime) है।
अत:
$\sqrt{5}=\frac{a}{b}$
या $\sqrt{5}$ b = a
दोनों तरफ वर्ग करने पर
5b2 = a2
या b2 = $\frac{a^{2}}{5}$
यहाँ 5a2 को विभाजित करता है अत: 5a को भी विभाजित करेगा। ...(1)
अत: a = 5c माना [क्योंकि a5 द्वारा विभाजित होता है अर्थात a का 5 कोई गुणनखंड है।]
5b= a2 में a = 5c रखने पर
$\Rightarrow$ 5b2 = (5c)2
$\Rightarrow$ 5b2 = 25c2
$\Rightarrow$ b2 = 5c2
$\Rightarrow$ c2 = $\frac{b^{2}}{5}$
यहाँ 5b2 को विभाजित करता है अत: 5b को भी विभाजित करेगा। ...(2)
समीकरण (1) तथा (2) से हम पाते है कि 5a तथा b दोनों को विभाजित करता है जिसमें 5 एक उभयनिष्ठ गुणनखंड है।
इससे हमारी इस तथ्य का विरोधाभास प्राप्त होता है कि a तथा b में 1 के अतिरिक्त कोई उभयनिष्ठ गुणनखंड नहीं है।
यह विरोधाभासी परिणाम हमारी गलत कल्पना से प्राप्त हुआ है।
अत: $\sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सिद्ध कीजिए कि 3 + $2\sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।
द्विघात बहुपद 6x2 - 3 - 7x के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
दो अंकों की एक संख्या एवं उसके अंकों को उलटने पर बनी संख्या का योग 66 है। यदि संख्या के अंकों का अंतर 2 हो, तो संख्या ज्ञात कीजिए। ऐसी संख्याएँ कितनी हैं?
द्विघात बहुपद x- 2x - 8 के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।

मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाए आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिराते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पासा 1m व्यास वाले वृत्त के अंदर गिरेगा?

आकृति में$\angle$ACB = 90o तथा CD $\perp$ AB है। सिद्ध कीजिए कि$\frac{{BC}^{2}}{{AC}^{2}}=\frac{{BD}}{{AD}}$ है।

जाँच कीजिए कि त्रिघात बहुपद p(x) = 3x- 5x- 11x - 3 के शून्यक 3, -1 और$-\frac{1}{3}$ हैं। इसके पश्चात् शून्यकों तथा गुणांकों के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।
यदि, $\sin A=\frac{3}{4}$ तो, cos A और tan A का मान परिकलित कीजिए।

एक नाव 10 घंटे में धारा के प्रतिकूल 30 km तथा धारा के अनुकूल 44 km जाती है। 13 घंटे में वह 40 km धारा के प्रतिकूल एवं 55 km धारा के अनुकूल जाती है। धारा की चाल तथा नाव की स्थिर पानी में चाल ज्ञात कीजिए।

सिद्ध कीजिए कि $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक अपरिमेय संख्या है।