सीमेंट उद्योग-सीमेंट उद्योग एक आधारभूत उद्योग है। घर, कारखाने, पुल, सड़कें, हवाई अड्डा, बाँध तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण में सीमेंट आवश्यक पदार्थ है। इस उद्योग हेतु कच्चा माल चूना पत्थर, सिलिका, एल्यूमिना एवं जिप्सम होता है। रेल परिवहन के अतिरिक्त इसमें कोयला तथा विद्युत ऊर्जा भी आवश्यक है।
विकास-भारत में पहला सीमेंट कारखाना सन् 1904 में चेन्नई में लगाया गया था। स्वतंत्रता के पश्चात् इस उद्योग का प्रसार हुआ। सन् 1989 से मूल्य व वितरण में नियंत्रण समाप्ति तथा अन्य नीतिगत सुधारों से सीमेंट उद्योग ने क्षमता, प्रक्रिया व प्रौद्योगिकी व उत्पादन में अत्यधिक तरक्की की है। अब देश में अनेक बड़े तथा छोटे सीमेंट संयंत्र हैं जिनमें विविध प्रकार के सीमेंटों का उत्पादन किया जाता है।
सीमेंट की घरेलू बाजार में बहुत माँग है साथ ही पूर्वी एशिया, मध्यपूर्व, अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया के बाजारों में भी बहुत माँग है।