Question
समाचारपत्र :

Answer

समाचारपत्र जनसंचार का मुद्रित माध्यम है। हर सुबह समाचारपत्र समाचार लेकर लोगों के पास आते हैं। यह आज लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हो गया है। आज समाचारपत्र शिक्षा, खेल, मनोरजन, साहित्य एवं विज्ञापन के लिए बहुत उपयोगी है। समाचारपत्रों का ब्रिटिश शासन में बड़ा महत्त्व था । आजादी की लड़ाई में इनका बहुत योगदान था। लोगों को आजादी के लिए तैयार करने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। 'बंगाल गजट, हिंदुस्तान टाइम्स, नेशनल हेराल्ड, पायोनियर, मुंबई मिरर, केसरी, वन्दे मातरम्, प्रताप, हरिजन, यंग इंडिया, अल हिलाल आदि उस समय के प्रसिद्ध समाचारपत्र थे।' हिंदुस्तान की सही तस्वीर उन दिनों कैसी थी, इसका पता इन समाचारपत्रों से चलता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free