Question
समाप्यता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

Answer

समाप्यता के आधार पर संसाधन निम्न दो प्रकार के होते हैं-
(1) नवीकरण योग्य संसाधन-वे संसाधन जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है, उन्हें नवीकरण योग्य अथवा पुनः पूर्ति योग्य संसाधन कहा जाता है। उदाहरणार्थ, सौर तथा पवन ऊर्जा, जल, वन व वन्य जीवन। इन संसाधनों को सतत् अथवा प्रवाह संसाधनों में विभाजित किया गया है।
(2) अनवीकरण योग्य संसाधन-इन संसाधनों का विकास एक लंबे भू-वैज्ञानिक अंतराल में होता है। खनिज और जीवाश्म ईंधन इस प्रकार के संसाधनों के उदाहरण हैं। इनके बनने में लाखों वर्ष लग जाते हैं। इनमें से कुछ संसाधन जैसे धातुएँ पुनः चक्रीय हैं और कुछ साधन जैसे जीवाश्म ईंधन अचक्रीय हैं व एक बार के प्रयोग के साथ ही खत्म हो जाते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सूचना पाने का अधिकार क्या है? इसके कोई दो लाभ समझाइए।
संघीय व्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं को रेखांकित कीजिए।
अर्स्ट रेनन कौन था? उसने राष्ट्र की व्याख्या किस प्रकार की?
बैंक की आवश्यकता हमें क्यों है? बैंकर किस प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध करवाते हैं? बैंक की आय का प्रमुख साधन क्या है?
नेपाल के जन-आंदोलन में किस-किसने भाग लिया?
भारत के डाक-संचार तंत्र का वर्णन कीजिए। 
भारत के अधिकांश भागों में पानी कृषि तथा अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कम मात्रा तथा अनियमित रूप में उपलब्ध है। कैसे?
दलितों को उनके अधिकार दिलाने हेतु गाँधीजी ने क्या प्रयास किये?
नेपाल के जन-आंदोलन में किस-किसने भाग लिया?
आंध्र प्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्व में हुए आदिवासी किसान आन्दोलन का वर्णन कीजिए।