Question
समुद्र ने कैसा रूप धारण किया है?

Answer

समुद्र में बड़े जोर का तूफान आया है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह जहर उगल रहा हो। समुद्र से लहरें इस प्रकार उठ रही हैं जैसे वे माँझी की नाव को निगल जाएँगी। तूफानी समुद्र ऐसा लग रहा है जैसे उसका सामना कोई नहीं कर सकता। सागर के ज्वार ने बड़ी कठिन परिस्थितियाँ पैदा कर दी हैं। तूफानी समुद्र आज अपनी असीम शक्ति दिखाने पर तुला हुआ है। उसकी लहरों ने जैसे मनुष्य को पराजित करने की ठान ली है। इस प्रकार समुद्र ने बड़ा उग्र रूप धारण किया है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free